रायपुर | सुशासन तिहार के अंतर्गत मिली शिकायत पर धमतरी जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए|आज मगरलोड तहसील के डूमरपाली-खिसोरा क्षेत्र में पैरी नदी से अवैध रूप से रेत निकालते हुए एक चैन माउंटेन जेसीबी मशीन को जब्त किया है। खनिज विभाग की टीम ने इस मशीन को खिसोरा ग्राम पंचायत में अभिरक्षा में रखा है।यह कार्रवाई डूमरपाली के ग्रामीण द्वारा की गई शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें अवैध रेत खनन और ऊँचे दामों पर रेत की बिक्री की बात कही गई थी।कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खनिज विभाग को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।Spread the lovePost navigationजेईई मेंस 2025 में प्रयास के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन.परीक्षा में बैठे 371 में से 122 बच्चों ने किया क्वालीफाई चौहान समाज संस्कृति और धरोहर को संजो कर रखने वाला समाजः वित्त मंत्री ओपी चौधरी