डोंगरगढ़, । छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां बम्लेश्वरी मंदिर में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर की पहाड़ी पर स्थित रोपवे की ट्रॉली अचानक टूटकर गिर गई, जिससे उसमें सवार पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, भाजपा नेता मनोज अग्रवाल और दया सिंह घायल हो गए।

हादसे में भरत वर्मा को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य तीनों नेताओं को भी चोटें लगी हैं, हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सभी नेता मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए रोपवे के माध्यम से ऊपर की ओर जा रहे थे। जैसे ही ट्रॉली पहाड़ी के मध्य भाग में पहुंची, अचानक वह रोप से अलग होकर नीचे गिर गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि कोई प्रतिक्रिया देने का भी समय नहीं मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई, और रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू किया गया। रोपवे का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम रोपवे की सुरक्षा खामियों की जांच में जुट गई है।

घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है, और श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed