गरियाबंद। जिले के कुमहरमरा गांव से सनसनी खेज मामला सामने आया है जहां युवक की लाश नहर में तैरते मिली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

सुबह के समय ग्रामीणों की नजर नहर में तैरते शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौक पर पहुंचकर जांच शुरू में जुट गई। घटना के संबंध में गांव के लोगों से पूछताछ जारी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कुमहरमरा के स्कूल के समीप नहर में रविवार को शव मिला। शव मृतक की पहचान अतरमरा गांव के कुलेश्वर यादव के रूप में हुई है।

पाण्डुका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या का, इसकी जांच में पुलिस जुटी है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed