रायपुर |  राजधानी रायपुर के उरला क्षेत्र में एक ज्वेलरी दुकान में धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो शातिर महिलाओं ने नकली सोने के आभूषण के बदले असली गहने और 80 हजार रुपये नकद ठग लिए। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम:

घटना सोमवार शाम की है। उरला मेन रोड स्थित मां बंजारी ज्वेलर्स में दो महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंचीं। दुकान संचालक शांति लाल जैन (66 वर्ष) को उन्होंने एक पुराना सोने का गहना दिखाया और उसे बदलवाने की बात कही। महिलाओं ने बड़ी सहजता से बातचीत में दुकानदार को उलझाया और नकली आभूषण देकर बदले में नया सोने का जेवर और 80 हजार रुपये नकद ले गईं।

शक हुआ तो सामने आई सच्चाई:

लेन-देन के कुछ देर बाद दुकानदार को संदेह हुआ और जब उन्होंने दिए गए आभूषण की पड़ताल करवाई, तो वो नकली निकला। इस बात का एहसास होते ही दुकान संचालक ने तुरंत उरला थाने में शिकायत दर्ज कराई और CCTV फुटेज पुलिस को सौंपे।

पुलिस की कार्रवाई:

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों महिला ठगों की पहचान व तलाश में जुट गई है। CCTV फुटेज के आधार पर जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed