रायपुर। रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हत्या के आरोपी मोहम्मद सदाफ की तबीयत बिगड़ने के बाद मेकाहारा अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।

सीने में दर्द की शिकायत की थी कैदी ने, नहीं मिला समय पर इलाज
मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद सदाफ ने जेल में सीने में दर्द की शिकायत की थी।

परिजनों का कहना है कि उसने जेल प्रशासन को इसकी सूचना दी, लेकिन समय पर ध्यान नहीं दिया गया। जब स्थिति बिगड़ गई, तब उसे मेकाहारा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी मौत की पुष्टि की।

परिजनों ने जताया आक्रोश, गृह मंत्री से जांच की मांग
मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते इलाज मिल जाता, तो सदाफ की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा को भी आवेदन सौंपा है।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेने से किया इनकार, मचा हंगामा
न्याय की मांग करते हुए परिजनों ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेने से इनकार कर दिया, जिससे अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed