कांकेर। जिले से एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है, जहां जिला अस्पताल के डॉक्टर से एक करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। जालसाज ने डॉक्टर को पैसे डबल करने का झांसा देकर चूना लगाया और अब फरार है।मामले की जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल के मलेरिया विभाग प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र रामटेके को संजय नगर निवासी अलीम खान ने अपने जाल में फंसाया। अलीम खान अपनी पत्नी का इलाज कराने डॉक्टर के पास आता-जाता था, इसी दौरान उसने नजदीकी बढ़ाई और खुद को कोलकाता की एक नामी कंपनी का कर्मचारी बताते हुए एक साल में रकम दोगुनी करने का लालच दिया।धोखे में आए डॉक्टर ने 75 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए और करीब 25 लाख रुपये नकद दिए, इस तरह कुल 1 करोड़ रुपये की ठगी हो गई। जब डॉक्टर को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उन्होंने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद डॉक्टर की बेटी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई।शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी अलीम खान के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।Spread the lovePost navigationअबूझमाड़ में नक्सली मुठभेड़: 5 वर्दीधारी नक्सलियों की मौत, 2 महिला शामिल तीन तलाक पीड़िता को न्याय की उम्मीद, पहली गिरफ्तारी के बाद अन्य की तलाश जारी