रायपुर। तिल्दा-नेवरा के ग्राम पंचायत सिंनोधा में स्थित वेंकटरमा पोल्ट्री फार्म और मानपुर के फोनेक्स पोल्ट्री फार्म से फैल रही तेज दुर्गंध ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है। फार्म से उठती सड़ी बदबू के कारण लोग घरों में सामान्य तरीके से भोजन तक नहीं कर पा रहे हैं — केवल हवा की दिशा बदलने पर ही खाना संभव हो पा रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, मुर्गियों के मल को खुले में फेंका जा रहा है, जिससे उल्टी, दस्त और सांस संबंधी बीमारियों की शिकायतें बढ़ रही हैं। गंदगी और दुर्गंध के कारण संपूर्ण वातावरण प्रदूषित हो गया है।पूर्व सरपंच लक्ष्मणगिरी और ग्रामीण प्रतिनिधि सोहन कुमार ने इस पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बरसात का मौसम इस संकट को और भी गंभीर बना सकता है। बारिश के पानी के साथ अपशिष्ट बहकर गांव की गलियों और नालियों में घुस सकता है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा और बढ़ जाएगा।प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांगग्रामीणों ने प्रशासन और पर्यावरण विभाग से मांग की है कि पोल्ट्री फार्म पर सख्त निगरानी रखी जाएSpread the lovePost navigationरायगढ़ के विकास को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए हम समर्पित होकर कर रहे काम-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी फर्जी BPL प्रमाण पत्र धारियों पर निगम की बड़ी कार्रवाई, दर्ज कराई गई FIR