कोरबा | छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली पारिवारिक त्रासदी सामने आई है। बालको थाना क्षेत्र के दोंदर्रो गांव में शादी न कराने से नाराज बेटे ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी।

यह दर्दनाक वारदात 16 जून 2024 को हुई थी। अब कोर्ट ने इस जघन्य अपराध में आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

आरोपी अशोक कुमार केवट (30 वर्ष), अपने पिता दिलहरण केवट (55 वर्ष) के साथ रहता था। अशोक अपने दोनों बड़े भाइयों की शादी हो जाने के बाद पिता के साथ अकेला रह रहा था और घरेलू कार्यों में उनका सहयोग करता था।

लेकिन अशोक अपनी शादी को लेकर लंबे समय से परेशान था। कई बार पिता से शादी की बात कहने के बावजूद जब कोई ठोस पहल नहीं हुई, तो वह गुस्से और आक्रोश में आ गया। इसी क्रोध में उसने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने ही पिता की जान ले ली।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अशोक को तत्काल गिरफ्तार किया और मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार की अदालत ने अशोक कुमार केवट को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।