रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार जल्द ही महतारी वंदन योजना के लिए फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इस संबंध में जानकारी महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने खुद मीडिया से बातचीत में दी है।मंत्री राजवाड़े ने बताया कि जल्द ही महतारी वंदन योजना का पोर्टल दोबारा खोला जाएगा, जिससे वे महिलाएं जो अभी तक योजना से वंचित रह गई थीं, वे भी इसका लाभ ले सकेंगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हर माह करीब 70 लाख महिलाओं के खातों में 1000 रुपए की राशि ट्रांसफर की जा रही है। पात्र महिलाओं को जल्द ही आवेदन करने का अवसर मिलेगा।इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर में ग्रामीण चौपाल लगाकर योजनाओं की समीक्षा की। यहां उन्होंने कहा कि नई बहुओं को भी महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा। साथ ही ग्राम सरपंचों को पीएम आवास के लिए पात्र परिवारों की सूची तैयार कर भेजने के निर्देश दिए।सरकार की इस पहल से राज्य की हजारों महिलाएं लाभान्वित होंगी और उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक और मजबूत सहारा मिलेगा।Spread the lovePost navigationCG ब्रेकिंग: अब निकाह में नहीं चलेगी मनमानी, मौलवियों की फीस पर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला प्रदेश में कोविड के एक्टिव केस 15, रायपुर में सर्वाधिक, दुर्ग शहर दूसरे नंबर पर