कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति और दो मासूम बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ जाने का फैसला किया। हैरान करने वाली बात यह है कि महिला ने अपने पति को सोशल मीडिया पर वायरल ‘नीले ड्रम’ कांड की धमकी देते हुए कहा कि अगर उसे रोका गया, तो वह वैसा ही अंजाम भुगतेगा। इतना ही नहीं, उसने अपने ही बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी।यह घटना कोरबा के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की है। पीड़ित संजय जांगड़े (26) SECL की आउटसोर्सिंग कंपनी में ड्राइवर है। वर्ष 2017 में उसका प्रेम विवाह रुखसाना बानो (24) से हुआ था। शुरू में दंपति का जीवन सामान्य रहा और उनके दो बच्चे भी हुए—एक बेटा (6) और एक बेटी (4)।हाल के दिनों में पत्नी रुखसाना का व्यवहार अचानक बदलने लगा। पति संजय को जब शक हुआ तो उसने कॉल डिटेल निकलवाई, जिससे पता चला कि रुखसाना का सूरज महतो नाम के युवक से अफेयर चल रहा है। सूरज मूलतः बिहार का निवासी है और कोरबा में एक दुकान में काम करता है।संजय द्वारा विरोध करने पर रुखसाना ने उसे ‘नीले ड्रम’ जैसा अंजाम भुगतने की धमकी दी। गौरतलब है कि मेरठ के चर्चित ‘नीले ड्रम’ कांड में मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या कर शव को प्लास्टिक ड्रम में छुपा दिया गया था।6 जून की शाम रुखसाना अपने प्रेमी सूरज के साथ मानिकपुर पुलिस चौकी पहुंची और पुलिस के समक्ष पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जाहिर की। चौकी प्रभारी अमर जायसवाल ने बताया कि महिला ने अपनी मर्जी से यह निर्णय लिया है, इसलिए कोई कानूनी रोक संभव नहीं है।वहीं, पति संजय का कहना है कि पत्नी के इस फैसले से दोनों बच्चे गहरे सदमे में हैं और लगातार रो रहे हैं। मां के चले जाने से उनका मानसिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है। फिलहाल संजय अपने बच्चों की देखरेख कर रहा है।Spread the lovePost navigationशासन ने की अभिनव पहल, पहाड़ी कोरवा बच्चों का भविष्य हुआ उज्ज्वल बच्चों को छोड़ बॉयफ्रेंड संग भागी पत्नी, पति को धमकाया – बोली: मारकर ‘नीले ड्रम’ में भर दूंगी!