रायपुर। राजधानी के सेजबहार इलाके में भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी संतोष डहरिया का मकान तोड़े जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। डहरिया ने भाजपा के ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू पर सीधे-सीधे आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने रिश्तेदार की जमीन के नाम पर दबाव बनाकर गरीब कार्यकर्ता का मकान तोड़वा दिया।

घटना के बाद संतोष डहरिया ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं – राष्ट्रीय महासचिव अजय जामवाल, केंद्रीय मंत्री नितिन नवीन, और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विधायक मोतीलाल साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। डहरिया का कहना है कि वह पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता है और जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी भी रह चुका है, बावजूद इसके उसे सुनवाई नहीं मिल रही।

डहरिया ने कहा, “मैंने वर्षों की मेहनत से यह मकान बनाया था, अब मुझे और मेरे परिवार को बेघर कर दिया गया। क्या पार्टी कार्यकर्ता की यही कीमत है?”

इस घटनाक्रम के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। कई लोगों ने इसे पार्टी के भीतर आंतरिक गुटबाजी और कमजोर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से भी जोड़ा है।

हालांकि विधायक मोतीलाल साहू की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पार्टी नेतृत्व से मांग:
संतोष डहरिया ने मांग की है कि पार्टी इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए और ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करे।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed