कसडोल | पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं को त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी प्रकार की भी सूचना, शिकायत अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।इसी क्रम में समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 29.06.2025 को थाना कसडोल एवं सायबर सेल की संयुक्त पुलिस द्वारा ग्राम पुटपुरा जंगल में जुआ खेलते हुए 09 जुआरियो को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी जुआरियों से नगदी रकम ₹26,210 एवं 52 पत्ती ताश, 02 चार पहिया वाहन, 05 मोटरसाइकिल एवं 08 नग मोबाइल जप्त किया गया है। आरोपी जुआरियों के विरूद्ध थाना कसडोल में धारा 13 जुआ एक्ट, छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है। कि प्रकरण में आरोपियों एवं गवाह से पूछताछ तथा प्रकरण की जांच में यह तथ्य सामने आया कि ग्राम पुटपुरा जंगल में जुआ अशोक जायसवाल एवं जगदीश बांधे द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर खिलाया जा रहा था। प्रकरण विवेचना में है।आरोपी जुआरियों के नाम:-छतराम साहू उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम अहिल्दा थाना लवनपिलेश्वर साहू उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम अमेरा थाना पलारीमिथलेश कटारे उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम सोनपुरी थाना सिटी कोतवालीहेतराम साहू उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम अहिल्दा थाना लवनअशोक जायसवाल उम्र 52 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 4 बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवालीजगदीश बांधे उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम रसौटा थाना पलारीविनोद सोनवानी उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम अमेरा थाना पलारीविनीत धृतलहरे उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम अमेरा थाना पलारीपिंटू कसेर निवासी बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवालीSpread the lovePost navigationअवैध रूप से पाए जाने पर 92 नग पाव गोवा व्हिस्की विदेशी मदिरा जप्त प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत