मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य ग्राम बल्दाकछार के दौरे के दौरान क्षेत्रिय युवाओं के मांग पर जिला प्रशासन को जंगल सफारी हेतु वाहन संचालन के लिए 30 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु निर्देशित किया था।

जिला प्रशासन के कहने पर बल्दाकछार एवं बरबसपुर के 30 युवाओं को निशुल्क ड्राइविंग ट्रेनिंग, दो बैचों में अल्ट्राटेक कुकुरदी सीमेन्ट संयंत्र के कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलीटी (CSR) द्वारा इकाई प्रमुख पवन कुलकर्णी के दिशा निर्देश एवं मानव संसाधन विभाग प्रमुख जितेन्द्र सिंह तनवर के मार्गदर्शन में बलौदाबाजार के प्रतिष्ठित संस्था जय अंबे ड्राइविंग स्कूल के द्वारा बल्दाकछार में पूर्ण कराया। गया।

प्रशिक्षण विगत माह जय अंबे ड्राइविंग स्कूल के कुशल प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में पूर्ण कराया गया तथा सभी प्रशिक्षणार्थियों को लर्निंग लाइसेंस व प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया जा चुका है वहीं इनको जुलाई माह के अंत तक परमानेंट लाइसेंस भी प्राप्त हो जायेगा। जिससे इन स्थानीय युवाओं को जंगल सफारी में वाहन चालक के रूप में कार्य मिलने से आजीविका के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

प्रशिक्षण के दौरान अल्ट्राटेक कुकदी सीमेन्ट संयंत्र के सीएसआर प्रमुख राजेन्द्र कुशवाहा द्वारा इन प्रशिक्षणार्थियों से मिलना व उन्हें प्रशिक्षण उपरांत विभिन्न कार्य योजना बनाने संबंधी सलाह से प्रशिक्षण और अधिक प्रभावशाली रहा।

सफल प्रशिक्षण उपरांत इन प्रशिक्षणार्थियों ने अल्ट्राटेक कुकुरदी सीमेन्ट संयंत्र को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed