मनेंद्रगढ़ | जिले में सड़क सुरक्षा और परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार 13 जुलाई 2025 को विकासखंड मनेंद्रगढ़, डोमनापारा स्थित कोलस्टोर के पास गोंडवाना भवन में परिवहन सुविधा केंद्र के माध्यम से विशेष RTO कैंप का आयोजन किया जाना है।

इस शिविर के माध्यम से इच्छुक नागरिकों को लर्निंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आम लोगों को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय तक बार-बार चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

साथ ही इस दिन जिले में संचालित सभी स्कूल बसों की फिटनेस की जांच की जाएगी ताकि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। परिवहन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में समय पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed