रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से शर्मसार कर देने वाला मामला समाने आ रहा है, यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी 70 साल की मां के साथ 4-5 दिनों तक अपनी हवस मिटाई है। वृद्ध महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। इससे पहले वो 5 साल की बच्ची से भी दुष्कर्म कर जेल जा चुका है। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी 42 साल का है। जेल से छूटने के बाद वो बुजुर्ग महिला से छेड़खानी करने लगा। उसने इसका विरोध किया, लेकिन वो नहीं माना। उसने कुछ दिन पहले ही चार से पांच दिनों तक लगातार रेप किया। 15 जुलाई को पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की।

पहले भी जा चूका है जेल

इसी आरोपी ने साल 2010 में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लेकिन 2017 में आरोपी जेल से छूटकर बाहर आ गया। इसके बाद उसने अपनी बुजुर्ग महिला के साथ छेड़छाड़ भी किया था। इस संबंध में भी उसने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।

हालांकि बाद में पीड़िता ने खुद उसे जेल से छुड़वाया था। लेकिन आरोपी ने इस बार उसी के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि, आरोपी बेरोजगार है, नशे का आदी है। उसकी बहने हैं जिनकी शादी हो चुकी हैं। वो अपनी मां के साथ अकेला घर पर रहता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।