राजनांदगांव। गर्लफ्रेंड से मिलने गए बॉयफ्रेंड को पुलिस ने जमकर पीटा है। मारपीट में युवक का सिर फूट गया है। शरीर के कई हिस्सों में गहरे जख्म के निशान हैं। घायल नाबालिग के मुताबिक थाने में उसकी प्रेमिका से भी पिटवाया गया। मामला छुरिया थाना क्षेत्र का है।

नाबालिग ने बताया कि पुलिस ने लड़की से मुझे कई थप्पड़ मरवाए हैं। पुलिसवाले ने जूते पहने पैरों से मेरे पैरों को दबाकर पीटा। पाइप से शरीर के अलग-अलग हिस्सों में मारा। सिर को दीवार पर पटका, जिससे खून बहने लगा।

दरअसल, 21 सितंबर को एक नाबालिग अपनी प्रेमिका से मिलने छुरिया से लगे एक गांव में आया था, तभी दोनों को घर के कमरे में कुछ ग्रामीणों ने पकड़ा। इसके बाद लोगों ने लड़की के परिजनों को सूचना दी। ऐसे में लड़की ने खुद ही डॉयल 112 को फोन कर मौके पर बुलाया।

इसके बाद पुलिस नाबालिग लड़के और लड़की को थाने ले गई। पुलिस ने लड़के के परिजनों को भी सूचना नहीं दी। छुरिया थाने में युवक की बेदम पिटाई की गई, जिससे नाबालिग बुरी तरह घायल हो गया। बेसुध हालत में ही बालक को थाना परिसर के बाहर छोड़ दिया गया।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply