छत्तीसगढ़

CG कैबिनेट विस्तार: गजेंद्र, राजेश और खुशवंत ने शपथ लेकर संभाली जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज साय मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। राजभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम् में आयोजित गरिमामय समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने सर्वश्री गजेंद्र यादव, राजेश अग्रवाल एवं गुरु खुशवंत साहेब को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीपरिषद के सदस्यगण, विधायकगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना भी मौजूद रहे।

इस विस्तार के साथ साय कैबिनेट में नए चेहरों का समावेश हुआ है, जिससे सरकार को और मजबूती मिली है। शपथ के बाद तीनों मंत्रियों से प्रदेश की जनता ने नई उम्मीदें और विकास की अपेक्षाएँ जोड़ी हैं।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button