दुर्ग। नगपुरा क्षेत्र के आमला बगीचे में रविवार को एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पूरी तरह सड़ी-गली अवस्था (डीकंपोज्ड) में था, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस का अनुमान है कि शव 3 से 4 दिन पुराना हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने शव देखे जाने की सूचना नगपुरा पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पंचनामा तैयार कर शव को शिनाख्त हेतु दुर्ग के शासकीय मेडिकल कॉलेज, कचंदूर भेजा।

इस घटना से नागपुरा से बोरी जाने वाली मुख्य सड़क पर दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस आसपास के गांवों और शहर से लापता हुए लोगों की जानकारी जुटा रही है, ताकि शव की पहचान की जा सके।

नगपुरा पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।