छत्तीसगढ़बलौदाबाजार

उपार्जित धान में मिलावट पर प्रशासन सख्त,जांच टीम पहुंची उपार्जन केंद्र,दोषियों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्यवाही

बलौदाबाजार, 8 मार्च 2026 : सिमगा विकासखंड अंतर्गत उपार्जन केन्द्र कामता एवं विकासखंड भाटापारा अंतर्गत उपार्जन केन्द्र निपानिया में उपार्जित धान में कंकड़, मिट्टी मिलाए जाने से सम्बधित वीडियो का जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान में लेकर कार्यवाही शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जांच टीम गठित कर दी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर सबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त सहकारिता उमेश गुप्ता ने बताया कि जांच टीम रविवार को उपार्जन केन्द्र निपानिया और कामता जांच हेतु पहुंची है। टीम द्वारा जांच उपरांत रिपोर्ट के अनुसार जो भी दोषी होंगे उन्हें बक्शा नहीं जाएगा। नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन सख्त है और लारपरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया की दोनों उपार्जन केन्द्र प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर इस पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button