रेलवे का बड़ा फैसला: राजनांदगांव–कलमना सेक्शन में कार्य, पैसेंजर और मेमू ट्रेनें रद्द

राजनांदगांव।राजनांदगांव–कलमना रेलखंड पर रेलवे मेंटेनेंस और तीसरी लाइन के विस्तार के काम के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के तहत तुमसर यार्ड को तीसरी लाइन से जोड़ने का कार्य चल रहा है, जिसके कारण 24 जनवरी से 31 जनवरी तक कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है या उनका संचालन प्रभावित है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस कार्य के कारण इटवारी एक्सप्रेस समेत दर्जनों पैसेंजर और मेमू ट्रेनें या तो रद्द हैं या कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त किया जा रहा है। यात्रियों को विशेष रूप से समय पर जानकारी लेने और यात्रा योजना में बदलाव करने की सलाह दी गई है।
प्रमुख रद्द/प्रभावित ट्रेनें (24–31 जनवरी)
- 58817 तुमसर रोड–तिरोड़ी पैसेंजर – रद्द
- 58816 तिरोड़ी–तुमसर रोड पैसेंजर – प्रभावित
- 58815 इटवारी–तिरोड़ी पैसेंजर – रद्द
- 58818 तिरोड़ी–तुमसर रोड पैसेंजर – रद्द
- 68715 बालाघाट–इटवारी–तिरोड़ी मेमू – रद्द
- 68714 इटवारी–बालाघाट मेमू – रद्द
28–31 जनवरी तक रद्द/प्रभावित मेमू ट्रेनें
- 68741 दुर्ग–गोंदिया – रद्द
- 68742 गोंदिया–दुर्ग – रद्द
- 68743 गोंदिया–इटवारी – रद्द
- 68744 इटवारी–गोंदिया – रद्द
- 68713 गोंदिया–इटवारी – रद्द
- 68716 इटवारी–गोंदिया – रद्द
- 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया – प्रभावित
- 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ – प्रभावित
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करने की अपील की है। उम्मीद है कि मेंटेनेंस और तीसरी लाइन के काम के पूरा होने के बाद 1 फरवरी से ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा।





