रायपुर : राज्य नोडल एजेंसी, छत्तीसगढ़ द्वारा आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के अंतर्गत पंजीकृत अस्पतालों के विरुद्ध Hospital Empanelment Module (HEM 2.0) पंजीयन हेतु निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन न करने पर छत्तीसगढ़ राज्य के 59 अस्पतालों पर कार्यवाही की गई है ।राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) नई दिल्ली के दिशा-निर्देश अनुसार आयुष्मान योजना अंतर्गत पंजीकृत सभी अस्पतालों को HEM 2.0 पोर्टल पर अपनी जानकारी अद्यतन कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य था, जिसके लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई थी, किन्तु अनेक स्मरण पत्र जारी किए जाने के उपरांत भी कई अस्पतालों द्वारा न तो जानकारी अद्यतन की गई और न ही पोर्टल पर प्राप्त प्रश्नों का उत्तर दिया गया।जिला स्तर से प्राप्त अनुशंसाओं एवं समीक्षा के आधार पर निम्नानुसार कार्यवाही की गई है— 21 अस्पतालों, जिन्होंने ‘एक बार भी आवेदन प्रस्तुत नहीं किया’, आगामी आदेश तक निलंबित किए जाने की कार्यवाही की गई है । 12 अस्पतालों को आवश्यक जानकारी अद्यतन न करने एवं क्वेरी का उत्तर न देने के कारण आवश्यक क्वेरी पूर्ण किए जाने तक निलंबित किए जाने की कार्यवाही की गई है । इसके अतिरिक्त 26 अस्पतालों, जिनके आवेदन अपूर्ण पाए गए तथा पुनः प्रस्तुत नहीं किए गए, के विरुद्ध भुगतान एवं प्री-ऑथ रोकने की कार्यवाही की जा रही है।यह कार्यवाही आयुष्मान योजना के प्रावधानों के तहत तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई है, ताकि योजना के अंतर्गत पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जा सके । राज्य नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ द्वारा सभी पंजीकृत अस्पतालों को अपील की गई है कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत नए पोर्टल HEM 2.0 में पंजीयन हेतु निर्धारित मानकों को पूर्ण करते हुए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें तथा समयबद्ध रूप से आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करें, जिससे अस्पतालों को आयुष्मान योजना में पंजीकृत कर निर्बाध सेवा सेवा प्रदाय किया जा सके |21 अस्पताल –निलंबित (जिन्होंने आवेदन ही नहीं किया) New Ayushman Hospital, Bemetara A P Surgical Center, Durg IMI Hospital, Durg Aum Hospital, Durg Sai Kripa Multispeciality Hospital, Durg Gangotri Hospital, Durg Someshwar Hospital, Gariyaband Sewa Bhawan Hospital, Mahasamund Jowhary Hospital, Raipur Mahadev Hospital, Raipur New Raipura Hospital, Raipur Shivam Hospital, Raipur Saubhagya Hospital, Raipur Jain Hospital, Raipur Laxmi Hospital & Maternity Home, Raipur Siddhi Vinayak Hospital, Raipur Vardaan Hospital, Raipur Vasudev Multispeciality Hospital, Raipur Shri Rama Multispeciality Hospital, Raipur Maa Sharda Nursing Home, Raipur Om Netra Kendra & Laser Vision, Raipur12 अस्पताल –निलंबित (जानकारी अपडेट नहीं करने एवं क्वेरी का जवाब नहीं देने पर) Pinaki Sobha Hospital & Maternity Care, GPM MD Modi Memorial Hospital, Janjgir-Champa Netam Hospital & Infertility Centre, Kondagaon Shri Uttam Sai Care Hospital, Mahasamund Shree Dani Care Multispeciality Hospital, Raipur Shree Krishna Multispeciality Hospital, Raipur Shri Mahaveer Hospital, Raipur Shri Sai Ram Hospital, Raipur Kalda Nursing Home, Raipur Kanha Multispeciality Hospital, Raipur Pragya Hospital, Raipur Life Care Hospital, Raipur26 अस्पताल – भुगतान एवं प्री-ऑथ रोका गया (अपूर्ण दस्तावेज एवं पुनः आवेदन न करने पर) Shakuntala Hospital, Balod Suvidha Hospital, Durg Roop Jeevan Hospital, Kabirdham Shree Radhe Krishna Care Hospital, Mahasamund Pandey Nursing Home, Raipur Drishti Netralay, Raipur Vaidehi Hospital, Raipur Anant Hospital, Raipur Shree Sai Care Hospital, Raipur Anushka Hospital, Raipur Mamta Hospital, Raipur Lalmati Multispeciality Hospital, Raipur Karma Hospital, Raipur Shree Ram Multispeciality Hospital, Raipur Raipur Hospital & Research Center, Raipur Srimaa Sarada Arogyadham Hospital, Raipur Roopjeevan Hospital, Raipur Shri Dani Care Hospital, Raipur Jeevan Anmol Hospital, Raipur Sadbhavna Hospital, Raipur Ekta Institute of Child Health, Raipur Chandrani Sardarilal Eye & ENT Hospital, Raipur Rawatpura Sarkar Hospital, Raipur Aastha Multispeciality Hospital, Raipur Chhattisgarh Eye Hospital, Raipur Shashwat Hospital, Raipur Spread the lovePost navigationमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले के लुंड्रा में 280 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास सुकमा पुनर्वास केंद्र के 116 आत्मसमर्पित युवाओं के बने मतदाता कार्ड, लोकतंत्र की ओर नई शुरुआत