भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्थानीय संघ बलौदा बाजार द्वारा राज्य

बलौदा बाजार : मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय के निर्देशानुसार स्थानीय संघ अध्यक्ष मानक चंद वर्मा एवं जिला सहायक आयुक्त राजेंद्र टंडन की मार्गदर्शन में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए विकासखंड बलौदा बाजार के विभिन्न स्थलों पर शीतल प्याऊ घर राहगीरों की प्यास बुझाने हेतु खोलने का निर्णय लिया गया है|
इसी तारत्म में लवन बिलासपुर रोड चिचिरदा चौराहे पर जनपद पंचायत बलौदा बाजार के अध्यक्ष सुलोचना यादव एवं भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ बलौदा बाजार के सदस्य प्रशांत यादव के मुख्य अतिथि में प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव ने कहा कि स्काउट गाइड सदैव सेवा कार्य के लिए तत्पर रहते हैं और इनके द्वारा जो ने कार्य किया जा रहा है निश्चित ही समाज व राष्ट्र के लिए प्रेरणादाई है समाज के लोग भी ऐसे अच्छे कार्यों के लिए हाथ बढ़ाएं कर प्राणी की रक्षा हेतु कार्य करें।
विकासखंड सचिव चूड़ामणि वर्मा ने इस नेक कार्य में सहयोग प्रदान करने के लिए सुलोचना यादव का आभार किया इस अवसर पर प्रांजल यादव, जितेंद्र प्रभुवा सरपंच ग्राम पंचायत चिचिरदा, लच्छन बाई, राधे पैकरा, प्राचार्य दाऊलाल साहू, शत्रुघ्न प्रसाद यादव प्रधान पाठक, स्काउटर भगवत प्रसाद चंद्राकर, मनोज कुमार ध्रुव, डिगेश्वर साहू, बड़ी संख्या में स्काउट गाइड ने भाग लिया एवं राहगीरों को शीतल जल पिलाने का कार्य किया।





