छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में बनेगा 30 बिस्तरों वाला कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल: इंटक यूनियन की ऐतिहासिक जीत

खरोरा। इंटक यूनियन के अथक प्रयासों और मजबूत नेतृत्व के परिणामस्वरूप बलौदाबाजार जिले को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जिले में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) का 30 बिस्तरों वाला अस्पताल स्थापित किया जाएगा। यह मांग इंटक यूनियन के लोकप्रिय मजदूर नेता एवं अध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में 22 नवंबर 2024 को जिला प्रशासन के समक्ष रखी गई थी, जिसे अब स्वीकृति मिल चुकी है। इसकी आधिकारिक पुष्टि यूनियन को लिखित रूप में प्राप्त हो चुकी है।

बलौदाबाजार एक औद्योगिक क्षेत्र है, जहाँ 8 बड़े सीमेंट संयंत्रों में हजारों श्रमिक कार्यरत हैं। इन श्रमिकों और कंपनियों द्वारा ईएसआईसी में करोड़ों रुपये का मासिक अंशदान किया जाता है, लेकिन अब तक उन्हें चिकित्सा सुविधाओं के लिए अन्य जिलों का रुख करना पड़ता था। इस कठिनाई को देखते हुए इंटक यूनियन ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया और अब यह प्रयास रंग लाया है।

एकता, परिश्रम और संकल्प की जीत
यह उपलब्धि इंटक यूनियन के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्पित श्रमिक साथियों की एकता, मेहनत और निरंतर संघर्ष का परिणाम है। इसमें इंटक के वरिष्ठ नेता श्री थानवार वर्मा, चितेंद्र वर्मा, राधेश्याम भटपहरे, अनिल खुटे, जगमोहन धरीतलहरे, कैलाश वर्मा, डेकराम यादव, दिलीप यदु, लोकनाथ साहू, योगेश पांडे, रूपेश कश्यप, दिल कुमार, यशवंत यदु, ईश्वर साहू, रामा रजक, दीपक बघेल, पुरुषोत्तम वर्मा, हेमू, रूपेंद्र सहित कई अन्य साथियों का योगदान उल्लेखनीय है।

भविष्य की दिशा
इंटक यूनियन का यह प्रयास न केवल बलौदाबाजार जिले के श्रमिकों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है, बल्कि यह पूरे औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिक कल्याण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यूनियन को पूर्ण विश्वास है कि आगे भी इसी एकता, अखंडता और विश्वास के साथ श्रमिकों के अधिकारों और आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

नेतृत्व और संकल्प
इस अवसर पर इंटक यूनियन के अध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा, छन्नूलाल साहू, वीर सिंह वर्मा, सूरज कुमार निषाद, ओम प्रकाश वर्मा और भानु प्रताप वर्मा ने संयुक्त रूप से श्रमिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह अस्पताल श्रमिकों के जीवन में एक नई रोशनी लेकर आएगा।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button