कांकेर

डॉक्टर से एक करोड़ की ठगी, पैसे डबल करने का झांसा देकर जालसाज फरार

कांकेर। जिले से एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है, जहां जिला अस्पताल के डॉक्टर से एक करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। जालसाज ने डॉक्टर को पैसे डबल करने का झांसा देकर चूना लगाया और अब फरार है।

मामले की जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल के मलेरिया विभाग प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र रामटेके को संजय नगर निवासी अलीम खान ने अपने जाल में फंसाया। अलीम खान अपनी पत्नी का इलाज कराने डॉक्टर के पास आता-जाता था, इसी दौरान उसने नजदीकी बढ़ाई और खुद को कोलकाता की एक नामी कंपनी का कर्मचारी बताते हुए एक साल में रकम दोगुनी करने का लालच दिया।

धोखे में आए डॉक्टर ने 75 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए और करीब 25 लाख रुपये नकद दिए, इस तरह कुल 1 करोड़ रुपये की ठगी हो गई। जब डॉक्टर को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उन्होंने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद डॉक्टर की बेटी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी अलीम खान के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button