छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे कवर्धा राज्योत्सव के समापन समारोह के मुख्य अतिथि

रायपुर |  उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा पीजी कॉलेज मैदान कवर्धा में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार  कवर्धा पहुंचेंगे। जहां राज्योत्सव में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्टार नाइट, पं. विवेक शर्मा और साथियों द्वारा सुरमय प्रस्तुति दी जाएगी साथ ही विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button