छत्तीसगढ़दुर्ग

त्योहार पर रंगोली को लेकर झगड़ा, युवक पर हमला और हत्या

दुर्ग। भिलाई में गोवर्धन पूजा के मौके पर नेशनल हाईवे के सर्विस रोड, तेल्हा नाला के पास एक युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने आरोपियों जीजा-साला को गिरफ्तार कर लिया है।

एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि आरोपी राजेश साहू और उसके साले रविंद्र वर्मा ने मृतक मंगल सिंह और उसके दोस्त तुषार वर्मा पर चाकू से हमला कर दिया। जांच में पता चला कि विवाद की शुरुआत रंगोली बिगाड़ने को लेकर हुई थी। बताया जा रहा है कि राजेश साहू की बेटी ने घर के बाहर रंगोली बनाई थी, जिसे मंगल ने खराब कर दिया। इस बात को लेकर सुबह दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, लेकिन मामला तब शांत हो गया।

शाम को मंगल अपने दोस्त तुषार के साथ फिर से वहां पहुंचा और दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी हो गई। इस दौरान गुस्से में आकर राजेश और रविंद्र ने चाकू से हमला कर दिया। मंगल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तुषार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button