बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के भंडारपुरी धाम में आज गुरु दर्शन और संत समागम मेला आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और लगभग ₹162.28 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

मेला हर वर्ष परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के पुत्र गुरु बालकदास साहेब जी के गद्दीनशीन होने की स्मृति में आयोजित किया जाता है। इसमें देशभर से संत समाज और श्रद्धालु भाग लेकर गुरु परिवार का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आयोजन स्थल सतनामी समाज की आस्था और एकजुटता का प्रमुख केंद्र माना जाता है।

धर्म मंच से सतनामी समाज के आदेशक निर्देशक एवं धर्मरक्षक राजागुरु, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी मानव समाज के कल्याण हेतु मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, ओ.पी. चौधरी, टंकराम वर्मा, दयालदास बघेल शामिल होंगे। साथ ही रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भी इस मेले में उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं और संत समाज की उपस्थिति ने मेले को भव्य और ऐतिहासिक बना दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यों से क्षेत्र का समग्र विकास और समाज की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित होगा।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed