रायपुर।पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा और जनहित को सर्वोपरि मानते हुए परिवहन विभाग रायपुर ने एक बार फिर सख्त कदम उठाए हैं। कोयला और राखड़ का खुले रूप में परिवहन कर रहे वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में 76 वाहनों पर ₹73,600 का चालान किया गया।यह अभियान परिवहन सचिव एवं आयुक्त एस. प्रकाश के निर्देश और अपर परिवहन आयुक्त डॉ. रविशंकर के मार्गदर्शन में रायपुर उड़नदस्ता टीम द्वारा संचालित किया गया।खुले मालवाहक वाहन बन रहे थे पर्यावरणीय खतराटीम प्रभारी सी.के. साहू ने बताया कि राजधानी के प्रमुख मार्गों पर गहन जांच के दौरान यह पाया गया कि कई भारी वाहन बिना तिरपाल के खुले में कोयला और राखड़ ले जा रहे थे। इससे:वायु प्रदूषण फैल रहा थानागरिकों को सांस की दिक्कतें, आंखों में जलन, त्वचा एलर्जी जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा थासड़क पर उड़ती धूल के कारण दृश्यता प्रभावित हो रही थी, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा थाकड़ी चेतावनी और सुधारात्मक निर्देश76 वाहनों पर ₹73,600 का जुर्मानापरिवहन कंपनियों और चालकों को आवश्यक रूप से तिरपाल लगाकर ही माल ढोने की हिदायतनो पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों को भी चिह्नित कर फटकार लगाई गई‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाएगा विभागपरिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब इस प्रकार की लापरवाही को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने यह भी चेतावनी दी कि आगे यदि मालवाहन बिना कवर के पाए गए तो और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।जनहित में मजबूत कदमरायपुर उड़नदस्ता की यह कार्रवाई आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक बड़ा और सराहनीय कदम माना जा रहा है। नागरिकों ने विभाग की पहल का स्वागत करते हुए ऐसी निगरानी को स्थायी रूप से लागू करने की मांग की है।Spread the lovePost navigationमंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक 18 जून 2025 को लिए गए महत्वपूर्ण फैसले छत्तीसगढ़ में तबादलों का सिलसिला जारी, 14 जनपद पंचायतों के CEO का ट्रांसफर