छत्तीसगढ़बलौदाबाजार

बोरतरा फाटक के पास बड़ी दुर्घटना, ट्रेन से टकराकर महिला समेत 16 पशुओं की मौत

बलौदाबाजार। जिले के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जिसमें एक महिला और उसकी 16 बकरा–बकरियों की मौत हो गई। घटना बोरतरा फाटक के पास उस समय हुई जब महिला चराई के बाद अपने जानवरों के साथ घर लौट रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला जैसे ही रेल पटरी पार कर रही थी, उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन अचानक पहुंच गई और महिला तथा उसके सभी जानवर उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही सभी की मौत हो गई।

सूचना पर भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतका की पहचान और घटना के विस्तृत कारणों की जांच भी शुरू कर दी है। हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button