छत्तीसगढ़

ISIS कनेक्शन की जांच में ATS की बड़ी कार्रवाई, भिलाई से चार नाबालिग पकड़े, पूछताछ जारी

भिलाई : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आतंकवादी संगठन ISIS से संभावित जुड़ाव के शक में एटीएस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। एटीएस टीम ने भिलाई से चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है। सभी को रायपुर स्थित एटीएस कार्यालय लाकर गहन पूछताछ की जा रही है।

ISIS लिंक की कड़ियों को जोड़ने में जुटी एजेंसी
एटीएस और अन्य जांच एजेंसियां यह पता लगाने में लगी हैं कि नाबालिग किस माध्यम से ISIS के संपर्क में आए और वे किस तरह की गतिविधियों में शामिल थे। अधिकारियों के अनुसार, अभी पूछताछ जारी है और प्रारंभिक चरण में कुछ अहम जानकारियां मिलने की संभावना जताई जा रही है।

एक दिन पहले भी की गई थी इसी तरह की कार्रवाई
सूत्रों के मुताबिक, इसी मामले में मंगलवार को भी भिलाई और रायपुर से दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों के बावजूद एटीएस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

राज्य सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए जांच को तेजी से आगे बढ़ा रही हैं।

 

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button