गौरेला-पेंड्रा-मारवाही में खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत और गिट्टी के 9 वाहन जब्त

गौरेला-पेंड्रा-मारवाही। जिले में खनिज विभाग ने अवैध रेत और गिट्टी उत्खनन तथा परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। खनिज निरीक्षण टीम ने बीते दिनों की जांच के दौरान कुल 9 वाहनों — जिनमें 7 ट्रैक्टर और 2 हाईवा शामिल हैं — को जब्त किया है। ये वाहन बिना अनुमति रेत और गिट्टी का परिवहन करते पकड़े गए थे।
कहां-कहां हुई कार्रवाई
रेत से भरे ट्रैक्टर सोन
गौरेला-पेंड्रा-मारवाही में खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत और गिट्टी के 9 वाहन जब्त
नदी क्षेत्र के मालटोला, पीपरडोल और कोलबिर्रा गांवों से जब्त किए गए। वहीं, गिट्टी से लदे दो हाईवा ग्राम तनेरा में अवैध रूप से खनिज ढोते पाए गए। सभी वाहनों को थाना मरवाही, पुलिस चौकी कोटमीकला और रक्षित केंद्र अमरपुर में सुरक्षा हेतु रखा गया है।
वाहनों और मालिकों का विवरण
जप्त वाहनों में शामिल हैं —
- ट्रैक्टर (CG 10 BH 3073): मालिक सुनील गुप्ता, ग्राम कोलबिर्रा
- ट्रैक्टर (CG 31 C 8619): मालिक निलेश प्रजापति, ग्राम कुम्हारी
- ट्रैक्टर (सोल्ड महिंद्रा): मालिक नर्मदा प्रसाद, ग्राम कोलबिर्रा
- ट्रैक्टर (सोल्ड सोनालिका): मालिक अखिल ताम्रकार, ग्राम पेण्ड्रा
- ट्रैक्टर (सोल्ड सोनालिका): मालिक दीवालर राम यादव, ग्राम धनपुर
- ट्रैक्टर (CG 29 AD 9744): मालिक भूपेन्द्र मरावी, ग्राम नगवाही
- ट्रैक्टर (महिंद्रा सोल्ड): मालिक शिव कुमार चक्रवर्ती, ग्राम पेण्ड्रा
- हाईवा (CG 30 G 7294): मालिक वकील अंसारी, निवासी झारखंड
- हाईवा (CG 15 DJ 4538): मालिक आशीष प्रजापति, निवासी झारखंड
खनिज विभाग ने सभी वाहनों को खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण) अधिनियम के तहत जब्त कर लिया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।





