छत्तीसगढ़जगदलपुर

अब हवाई सफर होगा आसान: 31 मार्च से हैदराबाद–जगदलपुर–रायपुर सेक्टर पर फ्लाइट शुरू

जगदलपुर। बस्तर क्षेत्र के लिए हवाई कनेक्टिविटी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से बंद पड़े जगदलपुर–रायपुर सेक्टर पर अब फिर से उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। एलायंस एयर ने अपने समर शेड्यूल में इस रूट को शामिल करते हुए 31 मार्च से हैदराबाद–जगदलपुर–रायपुर सेक्टर पर नियमित फ्लाइट संचालन की घोषणा की है।

बताया जा रहा है कि इस सेक्टर पर विमान सेवा शुरू करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। नई व्यवस्था के तहत फ्लाइट हैदराबाद, जगदलपुर और रायपुर के बीच संचालित होगी, जिससे यात्रियों को तीनों शहरों के बीच यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी।

नई उड़ान सेवा के तहत विमान सुबह 7:50 बजे हैदराबाद से रवाना होकर करीब 9:10 बजे जगदलपुर पहुंचेगा। इसके बाद जगदलपुर से 9:35 बजे उड़ान भरकर लगभग 10:30 बजे रायपुर पहुंचेगा।

वापसी यात्रा में विमान दोपहर 2:25 बजे रायपुर से उड़ान भरेगा और करीब 3:20 बजे जगदलपुर पहुंचेगा। इसके बाद 3:45 बजे जगदलपुर से उड़ान भरकर शाम 5:05 बजे हैदराबाद पहुंचेगा।

हालांकि इसी बीच एयरलाइन ने दिल्ली और जबलपुर को जोड़ने वाली जगदलपुर फ्लाइट सेवा को बंद कर दिया है। सोमवार को इस रूट पर आखिरी बार विमान ने उड़ान भरी।

नई फ्लाइट सेवा शुरू होने से बस्तर क्षेत्र के यात्रियों को राजधानी रायपुर और हैदराबाद तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button