छत्तीसगढ़बलौदाबाजार

जल जीवन मिशन अंतर्गत ‘जल अर्पण दिवस’ का आयोजन

बलौदाबाजार | लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखंड बलौदाबाजार में जल जीवन मिशन   अंतर्गत  ग्राम पंचायत सेम्हाराडीह में  ‘जल अर्पण दिवस’ का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण,सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम की महिलाओं, स्व-सहायता समूह की सदस्यों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों की स्वच्छता तथा जल का विवेकपूर्ण उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

सरपंच प्रमिला वर्मा ने कहा कि जल अर्पण दिवस हमारे गाँव के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे हमें अपनी जल आपूर्ति व्यवस्था की जिम्मेदारी स्वयं लेने का अवसर मिला है। जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुँचाना तभी संभव है जब हम सभी मिलकर जल संरक्षण, रखरखाव और सही उपयोग के लिए सतत प्रयास करेंगे। जिला समन्वयक मनोज कुमार राठौड़ एवं राजकुमार कोसले ने जल जीवन मिशन एवं जल संरक्षण पर विस्तृत प्रकाश डाला।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button