Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को मई महीने में महत्वपूर्ण रूट पर यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन निर्माण कार्य के कारण 3 मई से 24 मई तक बिलासपुर जोन से जुड़ी कम से कम 10 यात्री ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। इसके अलावा गोंदिया-बिलासपुर-हावड़ा रूट पर करीब 30 ट्रेनें आंशिक रूप से प्रभावित होंगी।रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गोंदिया स्टेशन जोन एक प्रमुख जंक्शन है, जहां कई यात्री और कोचिंग ट्रेनों का ठहराव और अनुरक्षण नियमित रूप से होता है। लाइन संख्या पांच पर वॉशेबल एप्रन का निर्माण 3 मई से 22 मई तक किया जाएगा, जिसका उद्देश्य स्टेशन की सफाई, ट्रैक मजबूती और परिचालन सुरक्षा को बढ़ाना है।पूरी तरह रद्द होने वाली ट्रेनें 3 से 22 मई तक:18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस68711 डोंगरगढ़-गोंदिया पैसेंजर68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ पैसेंजर68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया पैसेंजर68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बालाघाट पैसेंजर68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर4 से 23 मई तक:58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर5 से 24 मई तक:18109 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेसमार्ग परिवर्तित ट्रेनें11754 रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस (2, 4, 6, 9, 11, 13, 16, 18 मई) अब जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट मार्ग से चलेगी।11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रीवा एक्सप्रेस (3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19 मई) इसी मार्ग से संचालित होगी।बीच मार्ग में रद्द होने वाली ट्रेनें15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस और 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस (दुर्ग-गोंदिया के बीच)12105 मुंबई-गोंदिया और 12106 गोंदिया-मुंबई एक्सप्रेस (अंजनी-गोंदिया के बीच)51707/51708 जबलपुर-गोंदिया एक्सप्रेस (बिरसोला-गोंदिया के बीच)गोंदिया-तिरोड़ी और गोंदिया-कटंगी रूट की मेमू/डेमू ट्रेनें (68809-68814, 78803-78810 श्रृंखला) भी गोंदिया-बिरसोला के बीच रद्द रहेंगी।वॉशेबल एप्रन का महत्व रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वॉशेबल एप्रन से ट्रेनों की सफाई और रखरखाव आसान होगा, स्टेशन की स्वच्छता और ट्रैक मजबूती बढ़ेगी और परिचालन सुरक्षा बेहतर होगी।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले आधिकारिक माध्यमों से ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। Spread the lovePost navigationछत्रपति शिवाजी का व्यक्तित्व एवं जीवन देता है राष्ट्र प्रेम की सीख- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दिया महत्वपूर्ण फैसला, 53.40 लाख मुआवजा कानूनी