छत्तीसगढ़

रेलवे ने रद्द की 8 पैसेंजर ट्रेनें, जानें पूरी लिस्ट और रद्द रहने की अवधि

CG train cancelled : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कुल 8 पैसेंजर व मेमू ट्रेनें आगामी दो दिनों तक रद्द रहेंगी। हथबंद–तिल्दा नेवरा रेल सेक्शन में Road Under Bridge (RUB) निर्माण और Relieving Girder Launching के कारण यह फैसला लिया गया है।

दो दिन तक ट्रेनें रद्द

रेलवे ने बताया कि 23 और 24 नवंबर को रेल सेक्शन में बड़ा ट्रैफिक–कम–पावर ब्लॉक लगाया जाएगा। इस दौरान कई ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। यात्रियों से अपील है कि वे अपनी वैकल्पिक यात्रा योजना पहले से तैयार कर लें।

रेलवे के अनुसार 20, 22 और 23 नवंबर को अप, डाउन और मिडिल लाइन पर 3.5 से 4 घंटे का ब्लॉक लगेगा। यह ब्लॉक भविष्य में तेज रफ्तार ट्रेनों के संचालन, सुरक्षा और रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है।

रद्द रहने वाली ट्रेनें

 23 नवंबर

  • 68728 रायपुर–बिलासपुर MEMU
  • 68719 बिलासपुर–रायपुर MEMU
  • 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर MEMU
  • 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड MEMU
  • 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
  • 58205 रायपुर–इतवारी पैसेंजर

 24 नवंबर

  • 58206 इतवारी–रायपुर पैसेंजर
  • 58202 रायपुर–बिलासपुर MEMU

बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें (आंशिक रद्द)

 20 और 23 नवंबर

  • 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया MEMU: बिलासपुर में समाप्त होगी
  • 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा MEMU: बिलासपुर से ही शुरू होगी

इस अवधि में बिलासपुर–गोंदिया सेक्शन पर आंशिक रद्द सेवा लागू रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य चेक करें ताकि असुविधा से बच सकें।

 

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button