सरगुजा : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को सरगुजा जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे लुंड्रा में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होकर किसानों को संबोधित करेंगे और क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे।लुंड्रा के छत्रपति शिवाजी मिनी स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कई मंत्री, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे।दौरे के दौरान मुख्यमंत्री लगभग 281 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले 51 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्थानीय विधायक और अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा की है, ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।सरगुजा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री अंबिकापुर भी जाएंगे, जहां वे हेलीकॉप्टर से पहुंचकर पूर्व विधायक पंडित रविशंकर त्रिपाठी और स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे राजधानी रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।Spread the lovePost navigationPrevious Post 17 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा, 5577 परीक्षार्थी होंगे शामिल