बॉलीवुड-मनोरंजन

बॉलीवुड का धमाका: कार्तिक-अनन्या की फिल्म में शामिल होंगी लेजेंड हेरोइन्स

मुंबई: आने वाले महीने में सिनेमाघरों में धमाका होने वाला है। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। हाल ही में इसका टीजर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

फिल्म से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, इसमें रानी मुखर्जी और काजोल कैमियो में नजर आएंगी। लंबे समय बाद दोनों एक्ट्रेस को एक फ्रेम में देखना दर्शकों के लिए खास अनुभव साबित होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों के किरदार फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पहले यह फिल्म नए साल पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट क्रिसमस 25 दिसंबर कर दी है। कार्तिक और अनन्या की जोड़ी इससे पहले ‘पति पत्नी और वो’ में नजर आई थी। अब रानी और काजोल के जुड़ने से फिल्म की स्टार पावर और भी बढ़ गई है।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button