रायपुर: जैसे ही मार्च का महीना शुरू हुआ, होली की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। त्योहार में घर लौटने वाले लोग, खासकर जो काम या पढ़ाई के सिलसिले में दूर हैं, अपने परिवार के साथ होली मनाना चाहते हैं। से में रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ जाती है और टिकट, सीट और सफर की परेशानी आम बात हो जाती है।इस साल भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए खास इंतजाम किए हैं। देशभर में होली के दौरान 1,410 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, ताकि भीड़ पर काबू पाया जा सके और यात्रियों को राहत मिल सके।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 15 स्पेशल ट्रेनेंछत्तीसगढ़ और आसपास के राज्यों के यात्रियों को फायदा पहुँचाने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से 15 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे त्योहार के समय यात्रा करना आसान हो जाएगा और स्टेशनों पर भीड़ भी कम होगी।पटना–चर्लपल्ली होली स्पेशलपटना और चर्लपल्ली के बीच 7 फेरे की स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। यह ट्रेन हर सोमवार और बुधवार को पटना से रवाना होगी। इस ट्रेन का रूट बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया से होकर गुजरता है।22 कोच में उपलब्ध सुविधाएंयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में कुल 22 कोच रखे जाएंगे:1 SLR कोच2 सामान्य कोच4 स्लीपर कोच7 AC थ्री टियर कोच7 AC थ्री इकोनॉमी कोचरेलवे का कहना है कि इन अतिरिक्त ट्रेनों के कारण होली के समय कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी और यात्रियों को यात्रा में आसानी होगी।यात्री अपनी यात्रा से पहले टिकट बुकिंग और ट्रेन स्टेटस की जांच कर लें ताकि बिना परेशानी के सफर हो सके।Spread the lovePost navigationराज्यपाल श्री डेका ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किया नमन राज्य सरकार जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री श्री साय