छत्तीसगढ़

वक्फ बोर्ड ने रायपुर में तीन परिवारों को जमीन खाली करने का थमाया नोटिस, दीपावली से पहले कार्रवाई पर भड़के स्थानीय लोग

रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने राजधानी के पुरानी बस्ती क्षेत्र में रह रहे तीन परिवारों को नोटिस जारी किया है। बोर्ड का दावा है कि ये परिवार दशकों से वक्फ की जमीन पर अवैध रूप से निवास कर रहे हैं। नोटिस में कहा गया है कि संबंधित परिवार दो दिन के भीतर कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर जवाब दें, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, दीपावली से एक दिन पहले जारी किए गए इस नोटिस से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। प्रभावित परिवारों का कहना है कि वे 60 से 70 वर्षों से उसी स्थान पर रह रहे हैं और उनके पास 1948 व 1965 के रजिस्ट्री दस्तावेज मौजूद हैं। परिवारों का आरोप है कि अब तक वक्फ बोर्ड ने कभी भी इस जमीन पर अपना दावा नहीं किया था, लेकिन अचानक त्योहार के दौरान नोटिस देकर भय का माहौल बनाया जा रहा है।

इस मामले में लोगों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।

वहीं, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है और तीन घरों को ही नोटिस भेजा गया है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार जवाब प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button