छत्तीसगढ़

आईईडी विस्फोट में घायल महिला माओवादी, साथी छोड़कर फरार

बीजापुर। मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंदेपारा जंगल में आज एक आईईडी विस्फोट में एक महिला माओवादी घायल हो गई। विस्फोट के तुरंत बाद उसके साथी माओवादी वहां से फरार हो गए और घायल महिला को अकेला छोड़कर उसके हथियार के साथ भाग निकले।

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मद्देड़ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को जंगल से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने घायल माओवादी की पहचान गुज्जा सोढ़ी के रूप में की है। वह पिछले 6–7 वर्षों से मद्देड़ एरिया कमेटी में सक्रिय रही है और एसीएम कन्ना बुच्चना के साथ पार्टी सदस्य के रूप में कार्यरत थी। उसके पास 12 बोर का हथियार भी था।

पुलिस अब उसके अन्य माओवादी साथियों की तलाश कर रही है और घटना की पूरी जांच-पड़ताल कर रही है। यह घटना क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों की गंभीरता को दर्शाती है।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button