छत्तीसगढ़

जिले में अब तक 95.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

अम्बिकापुर |  भू अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 12.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 30.5 मि.मी. वर्षा तहसील सीतापुर में दर्ज की गई है।

इसे मिलाकर पूरे जिले में 1 जून से अब तक 95.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज़ की गई है। उन्होंने बताया कि 01 जून 2025 से 26 जून 2025 तक अम्बिकापुर में 102.9, दरिमा में 57.0, लुण्ड्रा में 115.1, सीतापुर में 158.2, लखनपुर में 77.8, उदयपुर में 51.5, बतौली में 88.5 एवं मैनपाट में 114.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button