रायपुर । रायपुर के नवापारा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति की दुकान के सामने लोहे की रेलिंग पर अर्धनग्न लाश लटकी मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सौंप दिया है।

शनिवार को ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। गोबरा नवापारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को नवापारा सीएचसी भेजा। मृतक की पहचान प्रमोद सिंह के रूप में हुई है, जो भिलाई का रहने वाला था और ट्रक ड्राइवर था।

पुलिस अब परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद में आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

You missed