बालोद

पति ने गला घोंटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी के हाथ और पैर को पलंग में बांधकर गमछे से गला घोंटकर हत्या को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम चिटौद का है। 

बताया जा रहा है कि आरोपी पति अर्जुन मंडावी अपनी पत्नी अंजलि मंडावी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बीती रात करीब 11 बजे भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान गुस्से में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी पति अर्जुन मंडावी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button