रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नौ आईपीएस अधिकारियों को वेतनवृद्धि देने का आदेश जारी किया है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।जारी आदेश के अनुसार जिन अधिकारियों को वेतनवृद्धि का लाभ दिया गया है, उनमें उमेश चौधरी, मनोज कुमार खिलारी, रवि कुमार कुर्रे, सुरजन राम भगत, दर्शन सिंह मरावी, झाडूराम ठाकुर, प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, विजय कुमार पाण्डेय और सुनील शर्मा शामिल हैं।गृह विभाग के आदेश के मुताबिक इन सभी आईपीएस अधिकारियों को नियमानुसार वेतनवृद्धि प्रदान की गई है। आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को इसका लाभ मिलेगा।राज्य सरकार समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों की सेवा अवधि और नियमों के आधार पर वेतनवृद्धि और अन्य लाभ प्रदान करती है। इसी क्रम में यह आदेश जारी किया गया है।नीचे देखें आदेश…Spread the lovePost navigationनिर्माण के दौरान ही फील्ड में जाकर नियमित निरीक्षण करें अधिकारी, लापरवाही पर कार्रवाई और ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट आदिवासी खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच: रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स