रायपुर

 कुरूद में महानदी परियोजना के कार्यों के लिए 4.29 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर| राज्य शासन ने धमतरी जिले के विकासखंड कुरूद में महानदी मुख्य नहर के अंतर्गत 28.89 किलोमीटर पर क्रॉस रेग्युलेटर एवं सुरक्षात्मक निर्माण कार्यों को कराने चार करोड़ 29 लाख पांच हजार रूपए स्वीकृत किए है।

योजना के इन कार्यों के पूर्ण हो जाने पर योजना की रूपांकित सिंचाई में 412 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा में और वृद्धि होगी। इससे क्षेत्रीय किसानों को फायदा होगा।

जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को परियोजना के स्वीकृत कार्यों को पूर्ण कराने प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button