रायपुर। सरकारी संस्थानों में बढ़ते भ्रष्टाचार के मामलों के बीच एक और बड़ा घोटाला सामने आया है। ताज़ा मामला सहकारी विभाग से जुड़ा है, जहां तीन कर्मचारियों ने मिलकर 2 करोड़ 27 लाख 65 हजार 260 रुपये की हेराफेरी की है।

जांच में खुलासा हुआ है कि सहायक समिति प्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता, कंप्यूटर ऑपरेटर मुकेश यादव और भृत्य दिलीप राठिया ने आपसी मिलीभगत से यह भारी भरकम घोटाला अंजाम दिया। तीनों पर आरोप है कि इन्होंने खातों में हेरफेर कर सरकारी धन को निजी उपयोग के लिए निकाल लिया।

जांच के बाद खुला घोटाले का पर्दाफाश

संदेहास्पद लेन-देन की शिकायत पर जब उच्चाधिकारियों ने जांच के आदेश दिए, तो सारा मामला सामने आया। डिजिटल रिकॉर्ड, बैंक ट्रांजेक्शन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के बाद यह पाया गया कि संबंधित कर्मचारियों ने योजनाबद्ध तरीके से सरकारी धन का गबन किया है।

मामला दर्ज, कार्रवाई की तैयारी

इस मामले में जल्द ही आपराधिक मामला दर्ज कर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं विभागीय स्तर पर भी इनके खिलाफ निलंबन और अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed