गरियाबंद। घने कोहरे की वजह से आज सुबह देवभोग से रायपुर जा रही यात्री बस नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 10 यात्रियों को चोट आई है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है.

जानकारी के अनुसार, महेश बस सर्विस की बस देवभोग से रायपुर आ रही थी. रास्ते में घने कोहरे की वजह से पथरी नाला के पास मोड़ पर बस पलट गई. हादसे के वक्त बस में 20 यात्री सवार थे, जिनमें से 10 यात्रियों को चोट आई है.

दुर्घटना में दो यात्रियों का पैर टूट गया है. नजदीक में कोई स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने की वजह से तमाम घायलों को मैनपुर लाया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद इंदागांव पुलिस मौक पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

You missed