जगदलपुर

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बस्तर आगमन, मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

जगदलपुर |  उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के एक दिवसीय संक्षिप्त बस्तर प्रवास के तहत आज उनके जगदलपुर आगमन पर स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं प्रशासन की ओर से बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस., एसपी शलभ कुमार सिन्हा, अपर कलेक्टर सीपी बघेल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा और स्वागत की विशेष तैयारियाँ की गई थीं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री शर्मा का स्वागत किया और उन्हें बस्तर के विकास एवं प्रशासनिक गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी।

श्री विजय शर्मा के इस प्रवास के दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक एवं क्षेत्रीय योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button