दुर्ग | राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर सु ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती ’जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर 15 नवम्बर को सुबह 10.30 बजे बीआईटी कॉलेज में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल रूप से जुड़कर समारोह को सम्बोधित करेंगे।

समारोह में सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा जनजातीय गौरव समाज प्रदेश अध्यक्ष  एम.डी. ठाकुर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।  उक्त आयोजन में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर,  दुर्ग शहर विधायक  गजेन्द्र यादव, अहिवारा विधायक  डोमन लाल कोर्सेवाड़ा,

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, साजा विधायक  ईश्वर साहू, पाटन विधायक  भूपेश बघेल, महापौर नगर पालिका निगम दुर्ग  धीरज बाकलीवाल, कंडरा समाज अध्यक्ष  अशोक कुमार, कवंर समाज अध्यक्ष  कृष्ण कुमार जयसिंधु, हल्बा समाज अध्यक्ष  मंथीर खलेन्द्र विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply