दुर्ग। जिला कार्यालय दुर्ग के एनआईसी में एनसीओआरडी की जिलास्तर पर गठित समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी सचिवसुब्रत साहू ऑनलाईन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए। जिलास्तर पर प्रत्येक माह नार्को समन्वयन,एनसीओआरडी की बैठक आयोजित की जातीहै, जिसका उद्देश्य मादक पदार्थों के दुरुपयोग और तस्करी की रोकथाम हेतुजिलों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करना है। प्रभारी सचिव साहू ने शासन के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के दुरुपयोगए जागरूकताकार्यक्रमों की प्रभावशीलता और तस्करी पर लगाम लगाने के लिए जिलों द्वाराकिए जा रहे प्रयासों एवं प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंनेसंबंधित अधिकारियों को मादक पदार्थो के अवैध व्यापार पर सतत निगरानीरखने, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हांकित स्थलों पर नशा मुक्तिके संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंनेकहा नशीली दवाओं के उत्पादन विक्रय रख रखाव की सूचना प्राप्त होने परअनियमितता पायी जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जाए।प्रभारी सचिव साहू ने जिले में नियमित रूप से नशा मुक्ति कार्यकम आयोजित करने, आयोजनका प्रचार प्रसार करनेए मादक पदार्थो के उपयोग से हाने वाली हानि केसंबंध में आम जनताध्युवा वर्ग छात्र छात्राओं को जागरूक करने के निर्देशदिए। साथ ही नशे की लत से बाहर लाए गए लोगों की समय-समय पर समीक्षा करकार्यशाला आयोजित करने, नशामुक्ति हेतु आयोजित कार्यक्रमों की एवं केंद्रमें उपचार पश्चात नशा.मुक्त हुए व्यक्तियों की संख्यात्मक जानकारी देनेतथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को वर्ष 2022-23 से 2023-24 के मध्य कीगई कार्यवाही की तुलनात्मक प्रगति रिपार्ट तैयार करने कहा। इस दौरानदुर्ग एनआईसी में कलेक्टर सु ऋचा प्रकाश चौधरीए एडीएम, अरविंद एक्का,एएसपी आशीष झा, सीएमएचओ डॉ मनोज दानी, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग अमितसिंह परिहार, सीजीएम सिमोन एक्का एवं अन्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थितथे।Spread the lovePost navigationशहरों की विकास के लिए पैसे की कमी नहीं है -उप मुख्यमंत्री साव राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस मीट में बीएसपी पेवेलियन की सराहना 18 से 22 अक्टूबर 2024 तक प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस मीट का आयोजन